पिथौरागढ़

कोटगाड़ी पहुंची गोलज्यू संदेश यात्रा 

पिथौरागढ– उत्तराखंड के 22 गांवों तक 2200 किलोमीटर की यात्रा पर निकली बहुउद्देशीय गोलज्यू संदेश यात्रा आज पिथौरागढ से बागेश्वर के लिए रवाना हो गई है। कैलाश मानसरोवर और हरिद्वार से लाए गए गंगाजल का कलश सौंपकर यात्रादल को विदा किया गया। इससे पूर्व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, शिक्षाविद् डाक्टर अशोक कुमार पंत, शिवराज सिंह अधिकारी आदि ने यात्रा संयोजक जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को पिथौरागढ जनपद की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। 


इस यात्रा में श्याम सुंदर सिंह रौतेला, मनोज इष्टवाल, बीएस मेहता, ललित पंत, जीवन जोशी, मोहन बिष्ट, कैलाश जुयाल, भूपेंद्र भट्ट, भगवान पंत, दिनेश नेगी, हिमांशु खुल्वे, गौरव जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, खडक सिंह रावत, भगत सिंह धर्मशत्तू शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने शुक्रवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा....

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top