पिथौरागढ़

पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल के जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों व पुलिस परिजनों के बीच विभिन्न खेल- कूद प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

पिथौरागढ़: बुधवार को डा0 नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीलात के जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक  पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पिथौरागढ़ में पुलिस अधिकारी/कर्माचरी गणों के बीच बॉलीबाल मैच, महिला अधिकारी/कर्मचारी गणों तथा पुलिस परिवार की महिलाओं व पुसिल महिला कर्मियों की रस्सा-कसी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर रेस, पुलिस परिजनों के बच्चों की नीबू-चम्मच रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के साथ-साथ समस्त प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों सहित पुलिस परिजनों में काफी उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  अपर उ0नि0 स0पु0 विनोद सिंह वल्दिया को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गयी भावभीनी विदाई 

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top