पिथौरागढ़

मानसून से पहले सख्त हुए डीएम! सड़क सुरक्षा में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए बड़े निर्देश

पिथौरागढ़, 3 जुलाई 2026। मानसून के दौरान सड़क मार्गों को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने दिल्ली बैंड, मुन्ना बैंड और चूपकोट बैंड का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खतरनाक चट्टानें और ढीले बोल्डर मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी खतरनाक चट्टानों और ढीले बोल्डरों का तत्काल चिन्हांकन कर वैज्ञानिक तरीके से उन्हें हटाने के लिए समयबद्ध टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद में  अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को ऊंचाई पर स्थित ढीले बोल्डरों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर उनका रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि उनकी नियमित निगरानी की जा सके और संभावित खतरे का समय रहते आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बार-बार अपराध करने के आदी अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 6 माह के लिये किया जिला बदर

उन्होंने कहा कि जुलाई, अगस्त और सितंबर के दौरान भारी बारिश में भी सड़क मार्ग हर हाल में चालू रहने चाहिए, ताकि मरीजों और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जेसीबी सहित सभी आवश्यक मशीनरी हर समय तैयार रखें।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में शांतिपूर्ण रहा मतदान, 60.60 प्रतिशत पड़े वोट

जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी, प्रभावी रिस्पॉन्स मैकेनिज्म और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सड़क सुरक्षा और मानसून तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

To Top