पिथौरागढ़

अलग-अलग नम्बरों से युवती को कर रहा था परेशान, थाना जौलजीबी पुलिस व एसओजी ने उद्यमसिंहनगर से दबोचकर, पहुँचाया हवालात

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 13.06.2023 को थाना जौलजीबी क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाना जौलजीबी में तहरीर दी कि किसी व्यक्ति द्वारा उनकी पुत्री को अलग-अलग नम्बरों से फोन करके परेशान किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना जौलजीबी में धारा 354 (घ)/506 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जौलजीबी संजीव कुमार व प्रभारी एस0ओ0जी0 हेम तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस की मदद से अभियुक्त अदनान हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी जौलजीबी पिथौरागढ़ को लोहियाटेड़ पावर हाउस, थाना झनकईया जिला उद्यमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में प्रारम्भ हुई 89 रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग, पुलिस अधीक्षक ने सभी को ब्रीफ करते हुए दिये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में थाना जौलजीबी SHO संजीव कुमार, हे0 का0 विजय कुमार, हे0 का0 जगत सिंह, हे0 गा0 चन्द्रमोहन, एसओजी हे0 का0 भूपेन्दर कुमार, का0 सत्येन्द्र सुयाल, का0 गोविन्द रौतेला, का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस टीम शामिल रही।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top