पिथौरागढ़

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 26 अगस्त 2021

जिले में कोरोना संक्रमण के  प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य जारी है। गुरुवार 26 अगस्त को कुल  1187 सैम्पलिंग में से 6 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव  पाए गए पॉजिटिविटी दर 0.50% रही। जिले में वर्तमान तक कुल 160 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। वर्तमान तक जिले में कुल 9659 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं। गुरुवार तक जिले में कुल 32 एक्टिव केस हैं।


 बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 132 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 113913 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  6105 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6037 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 22 जुलाई 2021

शेष 12 संक्रमित मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के कोई केस नहीं आये हैं तथा आज 07 मरीज डिस्चार्ज किये गए है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top