पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जनपद पिथौरागढ़ दौरा शरदोत्सव मेले का सीएम करेंगे शुभारंभ


पिथौरागढ़: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे स्टेट प्लेन द्वारा देहरादून से प्रस्थान करेंगे तथा अपराहन 12:45 बजे जनपद के नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री धामी कार द्वारा पिथौरागढ़ स्थित लोनिवि विश्रामगृह पहुंचेंगे जहां पर मुख्यमंत्री धामी अपराहन 1:15 बजे मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन संवाद, अपराहन 3 बजे से महिला संगठनों व महिला स्वयं सहायता समूहों से भेंटवार्ता, अपराहन 3:30 बजे से प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद व सुझाव एवं अपराहन 4 बजे पंचायत प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी पिथौरागढ़ स्थित देव सिंह मैदान पहुंचकर अपराहन 4:40 बजे से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास तथा शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी- 2022 का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी सायं 6.45 बजे से पिथौरागढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी पिथौरागढ़ स्थित लोनिवि विश्रामगृह पहुंचकर सायं 7:45 बजे से विभिन्न संगठनों से भेंटवार्ता करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी रात्रि विश्राम पिथौरागढ़ स्थित वन विश्राम गृह में करेंगे। अगले रोज 13 नवम्बर को मुख्यमंत्री धामी पूर्वाहन 9:15 बजे एनसीसी कैडेट्स व अन्य प्रतिभाशाली स्कूली छात्र- छात्राओं से संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी पिथौरागढ़ स्थित वन विश्राम गृह से कार द्वारा पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में पहुंचकर पूर्वाहन 10 बजे से जनपद स्तर के उच्च अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

To Top