पिथौरागढ़

बड़ी खबर: पिथौरागढ़ में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, मुख्य शिक्षा अधिकारी का आदेश जारी


मौसम विभाग की चेतावनी और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पिथौरागढ़ के सभी शासकीय, अशासकीय, वित्तविहीन, निजी एवं सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) में आज 01 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जनपद के सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक महीने में केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोड़ का कारोबार
To Top