पिथौरागढ़

हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ा गया आदि कैलाश यात्रा दल, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

पिथौरागढ़: आदि कैलाश यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं के दसवें दल को पर्यावरण संरक्षण और हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिनेश गुरु रानी ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक-मुक्त यात्रा का संकल्प दिलाया।


उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पॉलीथिन, प्लास्टिक और अन्य प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए तथा हिमालय को कूड़ा मुक्त रखने में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर यात्रियों को काला पानी और गुंजी क्षेत्र में पौधारोपण के लिए पौधे भी वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक


दिनेश गुरु रानी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से “हिमालय बचाओ अभियान” के तहत यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं और पौधारोपण अभियान को भी लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान अब 680वें दिन में पहुंच चुका है।
यात्रियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए हिमालय को स्वच्छ रखने और यात्रा पूर्ण होने के बाद अपने घरों में पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 1 करोड़ 54 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने एक और अभियुक्त को दिल्ली से किया गिरफ्तार


कार्यक्रम में उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स के लोकेश चंद और पुष्पम टूर एंड ट्रेवल्स के अभिजीत ने भी यात्रियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रबंधक उमेश पांडे, नरेंद्र थापा, रचना रावत, सौरभ, गोपाल बिष्ट, त्रिभुवन और देवेंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।

To Top