देश / विदेश

यूक्रेन से पिथौरागढ़ पहुँची तनुश्री परिवार ने जताया सरकार का आभार

पिथौरागढ़–  यूक्रेन में फंसी पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडे आज अपने घर सकुशल वापस लौट आयी है। तनुश्री यूक्रेन में मेडिकल फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। पिथौरागढ़ पहुंचने पर तनुश्री के परिवार वालों ने जोरदार स्वागत किया। तनुश्री के घर वापस पहुंचने पर उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

वही तनुश्री का कहना है कि युद्ध छिड़ने के बाद वह काफी डरी हुई थी और जैसे वह भारत की सरजमी पर लैंड हुई वैसे ही उन्हें लगा कि अब वह सुरक्षित है। उन्होंने अपने परिजनों के साथ पहुंचने पर खुशी जताई और सरकार से यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित निकालने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा आज विधानमंडल की बैठक नये मुख्यमंत्री का होगा चयन नए मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे कौन

वही तनुश्री के परिजन भी उनके सुरक्षित घर पहुंचने पर काफी भावुक नजर आये । परिजनों ने उसे घर सुरक्षित पहुंचाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top