नैनीताल

परिवार मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल ने सम्मानित किए लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में आयोजित ‘परिवार मिलन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक भवन केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि आत्मीयता, विश्वास और साझा दायित्वों से जुड़ा एक सशक्त परिवार है। किसी भी संस्था की सफलता के पीछे कर्मचारियों के समर्पण के साथ-साथ उनके परिवारों का त्याग, धैर्य और सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया।

राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन उत्तराखण्ड की गौरवशाली विरासत, उत्कृष्ट प्रशासनिक मूल्यों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। इसकी ऐतिहासिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य और संस्थागत प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  निगम कर्मचारियों की मांगों को लेकर धरना शुरू, पौधारोपण अभियान के 686वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

उन्होंने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोक भवन में अवस्थापना सुधार, पर्यावरण संरक्षण तथा विरासत संवर्द्धन के विभिन्न कार्य किए गए हैं। साथ ही गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट एवं ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ जैसे कार्यक्रमों के सफल आयोजन में लोक भवन परिवार के प्रत्येक सदस्य के योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण पर

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के तीर्थस्थल और प्राकृतिक परिवेश जीवन मूल्यों, आत्मबल और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुँचे राज्यपाल

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने लोक भवन परिवार के सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

To Top