चम्पावत

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बोलेरो सड़क पर पलटी, नौ घायल सुरक्षित

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे स्वाला और अमोड़ी के बीच स्थित तुलसी होटल के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मुनस्यारी से हल्द्वानी की ओर जा रही यात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि वाहन सड़क से नीचे खाई में नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

दुर्घटना के समय वाहन में नौ लोग सवार थे। हादसे में सभी यात्रियों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  दस दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, अल्फा कम्पनी बनी ओवरऑल चैंपियन

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद केदार बृजवाल ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वला के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी: 13–14 दिसंबर को रात्रि 8 से प्रातः 6 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग रहेगा पूर्णतः बंद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि वाहन सड़क से नीचे खाई में चला जाता तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बहुउद्देशीय शिविर में 327 लोग हुए लाभान्वित, 51 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से चंपावत जिले में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है।

9

To Top