देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के अंतर्गत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आयोग के अनुसार यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तिथि, परीक्षा शुल्क एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन पूरा करें।

