उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट प्रदेश में लगातार बारिश के बाद अगले 24 घण्टे ऐसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई। वहीं उच्च हिमालय क्षेत्रों में  बर्फबारी देखने को मिली। इससे तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की जानकारी मिली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के चलते फिलहाल बारिश, बर्फबारी और ठंड से राहत मिलेगी। राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, हरिद्वार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  तीरथ सरकार के 100 दिनों की असफलता पर आप कार्यकर्ता 70 विधानसभाओं में करेंगे प्रदर्शन आप

लगातार बारिश बर्फबारी के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह दस बजे देहरादून में अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा। वहीं, पंतनगर में 8.1, मुक्तेश्वर में 6.7 और नई टिहरी में 3.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top