उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में परिवहन विभाग 7 अधिकारियों के तबादले बदले गए जिलों के आरटीओ….

बड़ी खबर देहरादून:  उत्तराखंड में परिवहन विभाग से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। परिवहन विभाग में 7 अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले किए गए हैं । अब तक पौड़ी में संभागीय परिवहन अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे राजीव मेहरा को उप परिवहन आयुक्त देहरादून के पद पर जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा द्वारिका प्रसाद को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा बनाया गया है। इसके अलावा दिनेश चंद्र को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुनील शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया है। इसके अलावा शैलेश तिवारी को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुरुदेव सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं नवीन कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून में तबादला हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी जिलों के लिए अलर्ट जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top