कुमाऊँ

आज पिथौरागढ़ पहुंचेंगी मंत्री रेखा आर्या, चार दिवसीय दौरे पर कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा


पिथौरागढ़/अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या 19 जून से 22 जून 2026 तक कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों के भ्रमण पर रहेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 19 जून को देहरादून से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए पिथौरागढ़ पहुंचेंगी।


20 जून को मंत्री पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के मिलम स्थित आईटीबीपी विश्राम गृह पहुंचेंगी। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद बागेश्वर के लिए रवाना होंगी। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम सोमेश्वर (अल्मोड़ा) में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा


22 जून को मंत्री रेखा आर्या सोमेश्वर से बसर पहुंचेंगी, जहां स्याही देवी मंडल में कन्यूड़िया से कलौड़िया मोटर मार्ग के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद वह स्यूना में आयोजित भागवत कथा में शामिल होंगी और देर शाम देहरादून लौट जाएंगी। मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

To Top