कुमाऊँ

आदि कैलाश यात्रियों ने ली हिमालय बचाने की शपथ, गुंजी और कालापानी में करेंगे पौधारोपण

पिथौरागढ़। कुमाऊँ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) द्वारा संचालित आदि कैलाश यात्रा के प्रथम चरण के अंतिम दल को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ा गया। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने अभियान के 691वें दिन यात्रियों को गुंजी एवं कालापानी में पौधारोपण के लिए पौधे वितरित किए।

इस अवसर पर दिनेश गुरु रानी ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का उपयोग न करें तथा हिमालयी क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर वापस धारचूला लाकर उसका उचित निस्तारण करें।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 1 करोड़ 3 लाख 91 हजार के ऋण किये स्वीकृत

दिनेश गुरु रानी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से आदि कैलाश यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण एवं कूड़ा निस्तारण कार्यक्रम से जोड़ते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यात्रियों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 13 जुलाई 2021

यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए संकल्प लिया कि वे उच्च हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी सामग्री का उपयोग नहीं करेंगे तथा गुंजी और कालापानी में पौधारोपण करेंगे। साथ ही यात्रा पूरी होने के बाद अपने घरों में भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनीता टम्टा ने सभाला पदभार

कार्यक्रम में दल के कोऑर्डिनेटर अर्जुन सिंह बोरा, प्रबंधक उमेश पांडे, हंसी रचना, नरेंद्र थापा, गोपाल, शेर सिंह, देवेंद्र सहित निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यात्रा दल में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 10 यात्री शामिल हैं।

To Top