उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 और जनसंपर्क अधिकारी हुए नियुक्त

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को 3 और जनसंपर्क अधिकारियों को नियुक्त किया है। जिसमें मुलायम सिंह रावत, प्रमोद कुमार जोशी और नंदन सिंह बिष्ट को अपना जनसंपर्क अधिकारी बनाया है। मुख्यमंत्री के पीआरओ की तैनाती के संबंध में सचिव भुपाल सिंह मनराल द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।


इस आदेश के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी के 3 और पद 28 फरवरी 2022 के कार्यकाल के पहले तक इनकी नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी एक OSD  और 1 PRO की पहले से नियुक्ति कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोरंगगघाटी को पेयजल,सड़क की सौगात, विधायक चंद्रा पंत ने किया लोकार्पण

गौरतलब है कि प्रमोद कुमार जोशी व नंदन सिंह बिष्ट लंबे समय से सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ जुड़े है। सीएम बनने के बाद उन्होंने दोनों को अपनी अहम टीम में जिम्मेदारी दी है। वहीं मुख्यमंत्री लगातार अपनी अहम टीम को बढ़ाने का कार्य कर रहे है। जिसके तहत आज शासन ने एक बार फिर 3 PRO की लिस्ट जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: राज्य में फूटा कोरोना बम 630 कोरोना संक्रमित 3 संक्रमितों की मौत
To Top