उत्तराखण्ड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के लिए समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला क्षेत्रान्तर्गत तेज आंधी तूफान से पुराना मकान ढहा तीन साल की बच्ची की दबकर मौत, एक घायल महिला को कोतवाली धारचूला पुलिस/ फायर/ एसडीआरएफ ने रैस्क्यू कर पहुँचाया हॉस्पीटल 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति डॉ. मुखर्जी का अटूट समर्पण, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। उनके विचार और आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, सुशासन और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन में हुए IAS और PCS अधिकारियों के बड़े फेरबदल


मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान भारतीय राजनीति और राष्ट्र निर्माण के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्शों का अनुसरण कर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प साकार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन शोक की लहर

To Top