उत्तराखण्ड

लखनऊ अग्निकांड पर मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जताया शोक


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में हुए दुःखद अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।


वहीं, उत्तराखंड के राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने भी लखनऊ में हुई हृदयविदारक अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि इस दुखद हादसे में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक और व्यथित करने वाली है। उन्होंने दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें 👉  थाना थल पुलिस ने मारपीट, गाली- गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की

To Top