उत्तराखण्ड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी जीत से अवगत कराया और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली जीत जनता एवं प्रतिनिधियों के विश्वास का प्रतीक है और इसके साथ नई जिम्मेदारी भी जुड़ी है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी राहत स्वीकृत कि 34 करोड़ की धनराशि

उन्होंने कहा कि सहकारिता उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: D.EI.Ed. प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट अधिक जानकारी के लिए पढें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और आर्थिक अवसरों का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपने अनुभव एवं ऊर्जा का उपयोग करते हुए बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीबीपी जाजरदेवल में तंबाकू निषेध जागरूकता गोष्ठी आयोजित, जवानों ने लिया तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा राणा, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह चंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राणा, नवनिर्वाचित निदेशक जगमोहन राणा तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

To Top