उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया पर छलका लोगों का दर्द, गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से याद कर रहे लोग

हल्द्वानी/नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन की खबर से पत्रकारिता और सूचना विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि और शोक संवेदनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।

फेसबुक, व्हाट्सऐप समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पत्रकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों ने स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताए समय और उनके सरल, सहज एवं मिलनसार व्यवहार को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ से देहरादून पंतनगर हवाई सेवा शुरू

कई लोगों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति और पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय रखने वाले अधिकारी के रूप में याद किया। उनके असमय निधन को सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई सम्पन्न क्या रहे महत्वपूर्ण बिंदु

सोशल मीडिया पर सामने आ रही श्रद्धांजलि पोस्टों में उनके प्रति लोगों का अपनापन और सम्मान साफ दिखाई दे रहा है। हर पोस्ट में उनके व्यक्तित्व और व्यवहार से जुड़ी यादें साझा की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में प्राकृतिक घटनाओं ने निपटने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर लिया जायजा

गिरिजा शंकर जोशी के निधन से उनके सहकर्मी, पत्रकार और परिचित गहरे सदमे में हैं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

To Top