उत्तराखण्ड

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बिजली महंगी, नई दरें देखिए

देहरादून: बिजली के दरों में हुई बढ़ोतरी, मौजूदा टैरिफ से 13.25 फीसदी महंगी हुई बिजली.. डॉमेस्टिक बिजली 100 यूनिट तक 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी .. नई टैरिफ 1 अप्रैल से होगी लागू।

जी हां उत्तराखंड में अब बिजली महंगी हो गई है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की है।

गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने टैरिफ जारी किया। बिजली की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी ।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तों को पिथौरागढ़ पुलिस ने चम्पावत व गंगोलीहाट से किया गिरफ्तार

बता दें कि इस साल नए वित्तीय वर्ष के लिए यूपीसीएल ने 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब दो और पिटकुल ने नौ प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था।

इस पर जनसुनवाई के बाद आयोग ने करीब 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। लेकिन आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की ही बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व रिकॉड में सम्मिलित होकर साहित्यकार कमला वेदी ने बढ़ाया जिले का मान

यह लिए गए निर्णय

बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की गई है।

प्रदेश के चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

आयोग ने फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।

करीब 7000 मत्स्य पालक अब कॉमर्शियल के बजाय कृषि उपभोक्ता के तौर पर बिजली का लाभ ले सकेंगे।

 10 दिन में बिल का डिजिटल भुगतान करने पर उपभोक्ता को 1.50% और अन्य माध्यम से 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  थाना झूलाघाट पुलिस ने एस.ओ.जी. व सर्विलांस टीम की मदद से गुमशुदा महिला को चन्द घण्टों के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

 किसान अगर ट्यूबवेल का बिल एक माह में जमा कराएगा तो उसे 5% की छूट दी जाएगी

किस श्रेणी में कितनी महँगी हुई बिजली:

घरेलू – 6.98%

अघरेलु – 11.41% –

गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी – 14.16%

प्राइवेट ट्यूबवेल – 7.61%

एलटी इंडस्ट्री – 11.21%

एचटी इंडस्ट्री – 11.05%

मिक्स लोड – 15.54%

रेलवे – 22.12%

ईवी चार्जिंग स्टेशन – 13.64%

To Top