उत्तराखण्ड

मुर्गे की दुकान की आड़ में शराब का धंधा कर रहा था शख्स पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक  राजन सिंह रौतेला के निर्देशन में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कडी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 11.09.2021 को चौकी प्रभारी चण्डाक हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में कुमाईचौड़ जाने वाले रास्ते में एक मुर्गी की दुकान से अभियुक्त विनोद सिंह बोहरा पुत्र स्व0 किशन सिंह निवासी भुरमुनी पिथौरागढ़ को 65 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।


 अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 हीरा सिंह डांगी, का0 कुबेर बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर वाहन चलाने व लड़ाई-झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने कुल 02 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top