उत्तराखण्ड

नेपाल में भीषण बाढ़: उत्तराखण्ड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

देहरादून। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

यदि कोई उत्तराखण्ड का नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा कोई किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी साझा करना चाहता है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्य सचिव ओम प्रकाश को मिली यह जिम्मेदारी

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर:
0135-2710334, 2710335
2664314, 2664315, 2664316
8218867005

इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को लेकर  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

To Top