Sports

उत्तराखंड के MMA स्टार दिगंबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, खेल जगत में बढ़ा उत्साह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चमोली जनपद निवासी एवं मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिगंबर सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिगंबर सिंह रावत को एमएफएन (Matrix Fight Night) लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रावत ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है तथा यह सिद्ध करती है कि उत्तराखण्ड के युवा स्पोर्ट्स में भी वैश्विक पहचान स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खेलों इण्डिया यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ के 06 मुक्केबाजों ने जीते पदक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री दिगंबर सिंह रावत भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम के कारण स्थगित हुए उदीयमान खिलाड़ी चयन ट्रायल, अब 30 जुलाई को होंगे 10–12 वर्ष आयु वर्ग के ट्रायल

उल्लेखनीय है कि चमोली जनपद निवासी दिगंबर सिंह रावत वर्तमान में एमएफएन लाइटवेट विश्व चैम्पियन हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में आयोजित एमएफएन-18 प्रतियोगिता में पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट (टीकेओ) के माध्यम से शानदार जीत दर्ज कर विश्व खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें 👉  15 जून को कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालु जरूर पढ़ें! पार्किंग, शटल सेवा और सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

दिगंबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन से युवाओं का मनोबल बढ़ रहा है तथा उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने की नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

To Top