Sports

खेलों इण्डिया यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ के 06 मुक्केबाजों ने जीते पदक

पिथौरागढ़: खेलों इण्डिया यूथ गेम्स की बॉक्सिग प्रतियोगिता जो तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित हुये थे। उनमें पिथौरागढ़ के 06 बॉक्सिग खिलाडियों द्वारा पदक अर्जित कर सीमान्त का मान बढाया है। इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के मुक्केबाजों ने क्रमशः निकिता चंद ने अपने भार वर्ग 57-60 किग्रा में मध्य प्रदेश की खुशी सिंह को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक, दीपा मेहता ने 60-63 किग्रा भार वर्ग में पंजाब की अर्शदीप कौर को 04-03 से पराजित कर स्वर्ण पदक, काजल फसर्वाण ने उत्तर प्रदेश की हर्षिका राना को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक, करन कुमार ने रजत पदक, चिराग सौन एवं अजलि कोरंगा ने कांस्य पदक जीता।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि निकिता चंद वर्तमान में बिजेन्द्र मल्ल, दीपा मेहता एवं चिराग सौन साई प्रशिक्षक निखिल महर से, काजल फसर्वाण एवं अंजलि कोरंगा  आवासीय बालिका बॉक्सिग छात्रावास, पिथौरागढ़ के प्रशिक्षक कै0 देवी चंद एवं सुनीता मेहता, करन कुमार ने प्रशिक्षक हेम उपाध्याय, ललित कुॅवर, रविन्द्र ठाकुर एवं शिखा चंद से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

जनपद के मुक्केबाजों की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार, विधायक मयूख महर, अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल, जिला क्रीड़ाधिकारी, पिथौरागढ़ प्रताप सिंह, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा, कै0 हरि सिंह थापा बॉक्सिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, राजेन्द्र सिंह रावत, बिजेन्द्र मल्ल, प्रकाश जंग थापा, निखिल महर, कै0 देवी चन्द, सुनीता मेहता, जर्नादन वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, सुभाष चन्द्र जोशी, अर्जुन सिंह, सुभाष जोशी, धर्मेन्द्र बोहरा, राजेन्द्र भाटिया, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, गौरव चन्द्र जोशी एवं जनपद के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐं दी है।

To Top