पिथौरागढ़

टोली गांव में एसएसबी ने लगाया निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर, 150 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

पिथौरागढ़– 04 अक्टूबर 2026। सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों एवं पशुपालकों को पशुचिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने और पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 55वीं वाहिनी द्वारा टोली गांव में निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन महेंद्र प्रताप, कमांडेंट, 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशन में 55वीं वाहिनी के “जी” समवाय जौलजीबी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत किया गया। शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा की डॉ. पूजा फर्सवान, द्वितीय कमान अधिकारी (पशुचिकित्सा) ने की। इस दौरान एसएसबी के आठ अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 4 जुलाई 2021

शिविर में डॉ. पूजा फर्सवान ने ग्रामीणों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। पशुपालकों को पशुओं के उचित रखरखाव, पौष्टिक आहार, स्वच्छता, समय पर टीकाकरण और विभिन्न रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पवित्र यात्रा आदि कैलाश हेतु इनर लाइन परमिट 30 अप्रैल से होंगे जारी…..

शिविर के दौरान कुल 150 पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इनमें 43 गाय-भैंस, 74 बकरियां, 6 कुत्ते, 22 मुर्गियां और 5 घोड़े शामिल रहे। शिविर से कुल 28 पशुपालक एवं पशु स्वामी लाभान्वित हुए।

एसएसबी की इस पहल से सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ बेहतर पशुपालन और रोगों की रोकथाम से संबंधित उपयोगी जानकारी मिली। ग्रामीणों ने एसएसबी द्वारा उपलब्ध कराई गई निःशुल्क पशुचिकित्सकीय सेवाओं और दवाइयों के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  सचिव उच्च शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसएसबी द्वारा सीमांत क्षेत्रों में इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके साथ आपसी सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

To Top