पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती विचाराधीन कैदी को रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा दैनिक कर्तव्यों के अतिरिक्त आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनाँक- 25.10.2021 को कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना मिली कि जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती एक विचाराधीन कैदी को ब्लड की अत्यन्त आवश्यकता है।
 उक्त सूचना पर महिला उ0नि0 प्रियंका इजराल एवं महिला उ0नि0 प्रियंका मौनी द्वारा तुरन्त जिला अस्पताल पिथौरागढ़ स्थित ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला क्षेत्रान्तर्गत दोबाट प्लांट के पास गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की हुई मौत, कोतवाली धारचूला पुलिस टीम ने रात्रि में ही रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को निकालकर भिजवाया मोर्चरी
To Top