पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की तत्परता से ATM मशीन तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास करता एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक-22/02/2022 को 112 के माध्यम से कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना प्राप्त हुयी है कि एक व्यक्ति किंग होटल, रई में स्थापित ATM मे तोड़ फोड़ कर रहा है। उक्त सूचना उ0नि0 मेघा शर्मा व पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुचे तो देखा कि किंग होटल रई मे स्थित ATM मशीन के अन्दर एक व्यक्ति खड़ा था तथा ATM मशीन मे तोड़ फोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था, आस पास मे ईट के टुकडे व उसके हाथ में एक बडा लोहे का चाकू बरामद हुआ। 


उक्त व्यक्ति को पुलिस फोर्स द्वारा उचित बल प्रयोग कर पकड़ लिया उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम योगेश जोशी पुत्र मथुरादत्त जोशी नि0 खूनी जाजरदेवल पिथौरागढ उम्र 41 वर्ष बताया तथा बताया कि मेरे पास पैसे नही है इसलिए मे ATM तोड़कर पैसे निकालने आया हूं। उक्त व्यक्ति द्वारा ATM को बुरी तरह तोड़कर क्षतिग्रस्त कर चोरी का प्रयास किया गया । योगेश जोशी उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोवताली पिथौरागढ़ में धारा- 380/511/427 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में पैर पसारता कोरोना प्रदेश भर से 3005 कोरोना संक्रमण के नए मामले 2 की मौत


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 मेघा शर्मा,कानि0 गौरव सिंह, कानि0 विमल वर्मा, कानि0चालक कुन्दन सिंह मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top