पिथौरागढ़

इग्यार देवी में यूसीसी शिविर में पहुँचकर ग्रामीणों ने कराए रजिस्टेशन….

पिथौरागढ़: जनपद के इग्यार देवी ग्राम पंचायत में यूसीसी शिविर लगाया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पूजा बसेडा व खगेंद्र बिष्ट ने पंजीकरण किया। इस दौरान ग्राम तोली फगाली,कांटे,निशनी,जमराडी के लोगों ने शिविर में पहुँचकर अपना विवाह पंजीकरण किया। ब्लाक समन्वयक कविता ने बताया कि क्षेत्र में यूसीसी के 12 पंजीकरण किये गये। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने इग्यार देवी में स्वीकृत पंचायत घर मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य,सहायक विकास अधिकारी पंचायत दीपक कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गयी भावभीनी विदाई।
To Top