पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ घाट राष्टीय राजमार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा मौके पर 3 की मौत

पिथौरागढ़– शनिवार को पिथौरागढ़ घाट एनएच में मटेला के चुपकोट बैंड में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में रई धनौड़ा निवासी पति- पत्नी और पांच साल के मासूम बेटे की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को पिथौरागढ़ की ओर आ रही एक कार चुपकोट बैंड से अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर गिरी।

इसके बाद वहां से पलटकर 300 मीटर नीचे स्थित सड़क तक जा पहुंची। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल मनराल, तहसीलदार पंकज चंदोला, पिथौरागढ़ कोतवाली, ऐंचोली और घाट चौकी से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मृतकों की पहचान रई धनौड़ा निवासी बलवंत सिंह उनकी पत्नी पूर्णिमा और पांच साल के बेटे भावेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के सचिव ग्राम्य विकास, पशुपालन, सहकारिता एवं डेरी विभाग डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजकीय पोल्ट्री फॉर्म व मुख्य दुग्धशाला पिथौरागढ़ एवं मूनाकोट स्थित बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड का किया स्थलीय निरीक्षण

घायलों में सुरेंद्र बहादुर और नवनीत हैं। नवनीत को कम चोटें आई हैं जबकि सुरेंद्र बहादुर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से लौट रहे थे। इस दुर्घटना में कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पति-पत्नी और मासूम की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट विधान सभा की 5 सड़कों को मिली वित्तीय स्वीकृति ग्रामीणों ने मंत्री का किया आभार व्यक्त

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top