पिथौरागढ़

सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के इस युवा नेता को राजस्थान प्रभारी के साथ साथ मिली कर्नाटका चुनाव में चिकमंगलूर की अहम जिम्मेदारी

सीमांत जिले पिथौरागढ़ के युवा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के प्रभारी ऋषेन्द्र महर के हिमाचल में चुनाव प्रभारी रहते जीत मिलने से पार्टी द्वारा उनको राजस्थान के साथ साथ कर्नाटका विधानसभा चुनाव में चिकमंगलूर का प्रभारी बनाया है।

बता दे कि चिकमंगलूर वही सीट है जहां से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी चुनाव लड़ी और सांसद रह चुकी है, इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। हिमाचल चुनाव में बहतरीन कार्य करने के फलस्वरूप पार्टी हाई कमान द्वारा उनके कार्य को देखते हुए कर्नाटका विधानसभा चुनाव में भी उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवती को व्हट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने साइबर सैल की मदद से जनपद बागेश्वर से किया गिरफ्तार

चिकमंगलूर का प्रभारी बनने पर राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर ने बताया की पार्टी द्वारा उनके हिमाचल और राजस्थान के कार्य को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है जिसे वो पूर्व रूप से निभाएंगे, उन्होंने कहा की कर्नाटका साउथ का महत्वपूर्ण प्रदेश है जहां कांग्रेस की सरकार लाना अति आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  युवक की फेक इंस्टाग्राम आई0डी0 बनाकर उसके पर्सनल फोटोग्राम वायरल करने वाली युवती के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कोतवाली पिथौरागढ पुलिस ने कराया 41क crpc का नोटिस तामील

उन्होंने हाई कमान को इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और भरोसा दिलाया की वहा इस कार्य में भी खरे उतरेंगे। उनके चिकमंगलूर प्रभारी बनने पर पिथौरागढ़ कांग्रेस , यूथ कांग्रेस सहित समस्त अनुसांगिक संगठनों ने खुशी व्यक्त की।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top