पिथौरागढ़

यातायात पुलिस कर्मी द्वारा ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिले पैसों से भरे पर्स को सम्बन्धित के सुपुर्द कर, दिया ईमानदारी का परिचय

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। जिस क्रम में आज दिनांक- 31.03.2023 को यातायात ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल संजय पन्त को केमू स्टेशन के पास ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक पर्स मिला जिसमें 6500/-रू व जरूरी दस्तावेज थे।

पुलिस कर्मी द्वारा पर्स में मिले आईडी में नाम पते के आधार पर उक्त पर्स चन्द्र शेखर तिवारी निवासी खड़कोट पिथौरागढ़ के होने की जानकारी लगी। पुलिस कर्मी द्वारा उक्त व्यक्ति को केमू चौकी में बुलाकर पर्स को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ पर्स, पैसे व आई0डी0 आदि वापस पाकर चन्द्र शेखर उपरोक्त के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई, जिनके द्वारा पुलिस कर्मी की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसा मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जा रहा वाहन खिरचना पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त, थाना कनालीछीना पुलिस ने त्वरित रैस्क्यू कर घायलों को पहुँचाया अस्पताल, 01 व्यक्ति की मौत

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top