पिथौरागढ़

स्वयं के चचेरे भाई के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या करने वाले अभियुक्त को कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक- 17.02.2023 को वादी नेत्र सिंह पुत्र मथुरा सिंह, निवासी- चिफलतारा थाना जौलजीबी जिला पिथौरागढ़ द्वारा स्वयं के लड़के नारायण सिंह की उन्ही के भतीजे हयात सिंह पुत्र अरमा सिंह ने दराती (आसी) से सिर में मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में कोतवाली जौलजीबी में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली जौलजीबी में अभियुक्त हयात सिंह के विरुद्ध धारा 302 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी, अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 17.02.2023 को ही अभियुक्त हयात सिंह पुत्र अरमा सिंह, निवासी- चिफलतारा जौलजीबी उम्र 32 वर्ष को कौली कन्याल पुल, जौलजीबी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोत0 जौलजीबी अशोक कुमार, का0 हरीश सिंह, का0 दीपक कापड़ी, का0 अशोक कुमार, का0 प्रमोद बसेड़ा शामिल रहे।

To Top