पिथौरागढ़

थाना बेरीनाग पुलिस की तत्परता से रूकी नाबालिग की शादी

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 18.06.2022 को बाल विकास अधिकारी बेरीनाग द्वारा थाना बेरीनाग में सूचना दी कि, ग्राम दिगतोली निवासी एक व्यक्ति अपने पुत्र की शादी बगीचा बेरीनाग निवासी एक नाबालिग लड़की से कर रहा है । उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार थानाध्यक्ष बेरीनाग हेम तिवारी, हाईवे पेट्रोल यूनिट प्रभारी रविन्द्र पांगती व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा लड़के के घर जाकर दोनों परिवारों की काउन्सलिंग की गयी तथा बाल विवाह से सम्बन्धित कानून की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी कराना अपराध है।

 दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकारते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नही थी । अब वह लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे जिस सम्बन्ध में दोनों परिवारों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  परचून की दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने पर, थाना झूलाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top