पिथौरागढ़

थाना नाचनी पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला के निर्देशन में माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में दिनाँक-13/10/2021 को प्रभारी थानाध्यक्ष नाचनी, उ0नि0 कंचन कुमार पडलिया द्वारा न्यायालय से धारा- 138 NI ACT के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में, वारण्टी तनुज सिंह मेहता पुत्र कल्याण सिंह मेहता, निवासी- ग्राम व पोस्ट होकरा थाना नाचनी, तहसील मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल प्रभारी थानाध्यक्ष उ0नि0 कंचन कुमार पडलिया,  कानि0 31 ना0पु0 इसराज अहमद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंगः NH में पहाड़ी दरकने से एक मजदूर की हुई मौत, सेना की जिप्सी क्षतिग्रस्त

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top