पिथौरागढ़

थाना नाचनी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में वांछित, मफरुर तथा इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थानाध्यक्ष नाचनी, चन्दन सिंह द्वारा थाना नाचनी में धारा- 409 भा0द0वि0 में पंजीकृत मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त किशन सिंह पुत्र स्व0 प्रताप सिंह, निवासी- होकरा, थाना नाचनी जिला पिथौरागढ़ उम्र- 62 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा उप डाकघर तेजम में सरकारी धन का दुर्विनियोग कर 85741/- रु0 का गबन किया गया था जो उपरोक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ वाले ध्यान दे दीवाली को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी...2 मिनट में पढ़िए गाइडलाइन

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top