पिथौरागढ़

लापरवाही पर फूटा डीएम का गुस्सा, PWD और PMGSY को दिया अल्टीमेटम

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद में सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की समय पर कटान न किए जाने, मानसून पूर्व नालियों की सफाई में अपेक्षित प्रगति न होने तथा सड़कों पर बने कल्वर्टों की सफाई में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित विभागों एवं निकायों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायतों में अवगत कराया गया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिनकी लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) द्वारा समय पर कटान नहीं कराई गई है तथा इन झाड़ियों में जंगली जानवरों के छिपे रहने की संभावना बनी रहती है, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसके अतिरिक्त झाड़ियों के कारण दृश्यता बाधित होने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला के जुम्मा गाँव में किया जा रहा भू गर्भीय सर्वेक्षण

तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की सभी सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटान तथा सड़कों पर बने कल्वर्टों की सफाई का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि के उपरांत कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  परिचित व्यक्ति का नाम लेकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग को पिथौरागढ़ पुलिस ने जयपुर (राजस्थान) से दबोचा

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत नालियों की व्यापक एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव, मार्ग अवरोधन एवं अन्य समस्याओं की रोकथाम हेतु सभी नालियों की समयबद्ध सफाई अनिवार्य रूप से कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  इण्डियन रेड क्राॅस सोसाइटी जिला पिथौरागढ़ की संस्था ओर से 19 से 21 दिसम्बर तक आयोजित 03 दिवसीय एफ.एम.आर./एस.इ.आर.वी. ट्रेनिंग का नगरपालिका सभागार में हुआ समापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर उसकी आख्या प्रस्तुत करें। एक सप्ताह पश्चात कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी।

To Top