पिथौरागढ़

दस दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, अल्फा कम्पनी बनी ओवरऑल चैंपियन


पिथौरागढ़: जवाहर नवोदय विद्यालय मरसोली भाट में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के आधार पर अल्फा कम्पनी ओवरऑल चैंपियन घोषित की गई, जबकि डेल्टा कम्पनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


80वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर के समापन समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अमित उप्रेती मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा सेराघाट मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त


समापन समारोह में कैडेट्स ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीनियर अंडर ऑफिसर हिमानी लोहिया को बेस्ट कैडेट चुना गया। दस दिवसीय शिविर में 500 से अधिक कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: पिथौरागढ़ होकरा मंदिर जाते समय तल्ला जोहार के पास अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत


कार्यक्रम में सूबेदार मेजर गंगा सिंह, कैम्प एडजुटेंट कैप्टन हरीश बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह बिरोड़िया, एनसीसी अधिकारी योगेश राज, कुशाल सिंह रौतेला, ट्रेनिंग जेसीओ हरेंद्र सिंह, सूबेदार गुरुंग, नायब सूबेदार दर्शन सिंह, एडम जेसीओ वीरेंद्र सिंह, बीएचएम नवीन, सीएचएम लोकेंद्र, त्रिलोक, विनोद, पान सिंह, हरीश तथा भैरवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित सहकारिता लिखित परीक्षा जनपद पिथौरागढ़ के 05 परीक्षा केन्द्रों में होगी आयोजित


समापन समारोह का संचालन जीआईसी देवलथल की कैडेट दिया बिष्ट एवं जीआईसी नाचनी के कैडेट गौरव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बताया गया कि बटालियन का तृतीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 1 जून से 10 जून तक आयोजित किया जाएगा।

To Top