पिथौरागढ़

फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग शिकायतकर्ताओं को लगभग 10 लाख का सामान व रूपये कराये वापस

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जनपद के सभी थाना प्रभारियों, साइबर सैल व फाइनेंसियल फ्रॉड यूनिट द्वारा साइबर फ्रॉड तथा अन्य फाइनेंसियल फ्रॉड से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में दो मामले क्रमशः 1- शिकायतकर्ता गौतम उप्रेती निवासी पिथौरागढ़ द्वारा फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ में शिकायत की गई कि उनका आर.सी.एम. का सामान जिसकी कीमत 9,26,699/- रूपये है सही पते पर नहीं पहुँचा है तथा उसके सम्बन्ध में कोई भी सही जानकारी नही मिल पा रही है।

नरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि उन्होंने रोडवेज में एक दुकान किराये पर लेने हेतु 20000/- रूपये दिये थे परन्तु उक्त व्यक्ति कहीं चला गया तथा उससे कोई सम्पर्क भी नही हो पा रहा है । पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए विपक्षी से पूछताछ कर शिकायतकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराये गए दस्तावेजों की जाँच करते हुए प्रथम शिकायत कर्ता को उसका समस्त माल हल्द्वानी ट्रान्सपोर्ट से वापस दिलवाया तथा द्वितीय शिकायत कर्ता को उसकी सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई गई। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों,निवर्तमान ग्राम प्रधानों को बनाया प्रशासक.....

यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल पिथौरागढ़ को सूचित करें। पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डेय, प्रभारी फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट, का0 आनन्द सिंह राणा- फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट, का0 अशोक कुमार-  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top