पिथौरागढ़

अचानक बिगड़ी वृद्ध महिला की तबीयत, एसएसबी जवानों ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सड़क तक

पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। बुधवार सुबह “डी” समवाय, जमतरी के अंतर्गत ग्राम जमतरी निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी कलछा देवी (लगभग 60 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचाना मुश्किल होने पर स्थानीय सरपंच ने एसएसबी से मदद मांगी।


सूचना मिलते ही समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक (सामान्य) उत्तम सिंह के निर्देशन में एसएसबी के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। दुर्गम रास्तों के बावजूद जवानों ने वृद्ध महिला को सुरक्षित मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  नवागंतुक जिलाधिकारी आशीष चौहान द्वारा बुधवार को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर किया कार्यभार ग्रहण


एसएसबी ने इस मानवीय कार्य के माध्यम से अपने ध्येय वाक्य “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” को एक बार फिर सार्थक किया। बल ने साबित किया कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा और आपात स्थिति में स्थानीय लोगों की सहायता के लिए भी वह हमेशा तत्पर रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ ने दो पक्षों में हुए जमीन सम्बन्धी विवाद को सुलझाकर शिकायतकर्ता को वापस दिलाई उसकी जमीन


इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रीय लोगों ने एसएसबी के जवानों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

To Top