पिथौरागढ़

SOG एवं थाना कनालीछीना पुलिस ने 20.02 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार नशा मुक्त देवभूमि के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली, पुलिस उपाधीक्षक धारचुला नरेन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिस क्रम में दिनांक- 04.05.2023 को थानाध्यक्ष कनालीछीना  जावेद हसन व उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 एवं थाना कनालीछीना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कनालीछीना से पीपली तिराहे के पास से मोहित बिष्ट पुत्र चन्दर सिंह बिष्ट निवासी तोक रतौली, ग्राम कंडाली, तहसील कनालीछीना पिथौरागढ़ को 20.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना कनालीछीना  में धारा- 8/21 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में पोक्सो एक्ट के तहत युवक को हुई फाँसी की सजा

अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 जावेद हसन – थानाध्यक्ष कनालीछीना, हे0 का0 मनोज देवलाल,का0 राकेश राणा, का0 सत्येंद्र सुयाल-  एसओजी,का0 गोविन्द रौतेला एसओजी शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top