पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के राजेन्द्र सिंह भाटिया ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की रेफरी एवं जज की स्टार-1 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जनपद और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
यह परीक्षा 23 जून से 29 जून 2026 तक जालंधर (पंजाब) में आयोजित 5वीं अंडर-15 सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पूरे देश से केवल 39 प्रतिभागी सफल हुए, जिनमें उत्तराखंड से एकमात्र राजेन्द्र सिंह भाटिया शामिल रहे।
इस उपलब्धि के बाद राजेन्द्र सिंह भाटिया आगामी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में रेफरी एवं जज के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
उनकी इस सफलता पर भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के पूर्व प्रशिक्षक भास्कर भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, अरुण बनग्याल सहित जनपद के खेल संघों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।