पिथौरागढ़

थाना जौलजीवी पुलिस ने 01 व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री विनोद कुमार थापा* के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 25.10.2021 को थानाध्यक्ष जौलजीवी अशोक धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त अशोक सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी दूतीबगड़ थाना जौलजीवी पिथौरागढ़ को 08 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरूद्ध थाना जौलजीवी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी टीम में शामिल कॉस्टेबल दीपक चन्द्र कापड़ी, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

To Top