पिथौरागढ़

थाना जाजरदेवल पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 02 व्यक्तियों को अल्टो वाहन में 15 पेटी अवैध शराब परिवहन करने पर किया गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी किया सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनाँक- 24.02.2022 को पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स  सुमित पाण्डे व थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसओजी द्वारा वड्डा क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान मूनाकोट तिराहे के पास, 02 अभियुक्त क्रमश 01- होशियार नाथ पुत्र स्व0 लक्ष्मण नाथ निवासी बस्ते थाना जाजरदेवल उम्र 52 वर्ष 02-सतीश चन्द्र जोशी पुत्र पूरन चन्द्र जोशी निवासी ग्राम फगाली, थरकोट पिथौरागढ़ उम्र 27 वर्ष, द्वारा अल्टो वाहन सं0 UK05 8978 में विभिन्न मार्का की कुल 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 मनीषा सिंह- थाना जाजरदेवल,का0 नैन सिंह- थाना जाजरदेवल, का0 सुरेश सिंह- चौकी वड्डा,का0 पंकज भण्डारी- चौकी वड्डा, का0 मनमोहन भण्डारी- एसओजी, का0 मनीष कुमार एसओजी, का0 भुवन पाण्डे एसओजी, बृजेश नयाल एसओजी, का0 अशोक बुधियाल- एसओजी, का0 संदीप चन्द- एसओजी मौजूद रहे।

To Top