पिथौरागढ़

थाना अस्कोट एवं जाजरदेवल पुलिस ने 02 पृथक-पृथक मामलों में कुल 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में दिनाँक- 21.12.2022 को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निम्नलिखित कार्यवाही की गई- 

1 प्रभारी निरीक्षक अस्कोट उमराव सिंह के नेतृत्व में हेड कानि0 प्रहलाद सिंह मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 21/22-12-2022 की रात्रि में पीपली-कनालीछीना लिंक मार्ग से अभियुक्त धरम सिंह पुत्र भवान सिंह धामी, निवासी- सैलाल गाँव ग्रामसभा पंतसेरा थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ को वाहन संख्या- UK05TA-3788, वैगनॉर में 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर, (कुल- 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर) परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वाहन को सीज किया गया। 

2 थानाध्यक्ष जाजरदेवल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हेड कानि0 पंकज भण्डारी एवं पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीपक कुमार भट्ट पुत्र लाल मणि भट्ट, निवासी- घुनसेरा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ को स्वयं की चाय की दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/ बेचने पर गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

To Top