पिथौरागढ़

पुलिस कर्मियों को मिले दो व्यक्तियों के पर्स, सम्बन्धित को लौटाकर निभाया मानवता का फर्ज

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात  प्रताप सिंह नेगी व आरक्षी अरविन्द जोशी, आरक्षी संजय पन्त को ड्यूटी के दौरान एक पर्स मिला, जानकारी करने पर उक्त पर्स  खुशाल राम निवासी न्यू बजेठी का होना ज्ञात हुआ। 

इसी क्रम में महिला आरक्षी लीला पवार को डाक ड्यूटी में आते समय सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला उक्त पर्स श्री भुवन जोशी निवासी बड़ावे का होना ज्ञात हुआ। उक्त दोनों पर्सों के अन्दर रूपये व महत्वपूर्ण दस्तावेज आई0 डी0 आदि थे। पुलिस कर्मियों द्वारा उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को बुलाकर पर्स उनके सुपुर्द किये गये । 

यह भी पढ़ें 👉  अलग-अलग नम्बरों से युवती को कर रहा था परेशान, थाना जौलजीबी पुलिस व एसओजी ने उद्यमसिंहनगर से दबोचकर, पहुँचाया हवालात

अपने खोये हुए पर्स वापस पाकर उक्त दोनों के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई, जिसके द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top