पिथौरागढ़

729वें दिन भी नहीं थमा पौधारोपण अभियान, UKD नेता दिनेश गुरुरानी ने दो वर्ष पूरे होने से पहले दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी का अनूठा पौधारोपण अभियान मंगलवार को लगातार 729वें दिन भी जारी रहा। “मेरा पौधा, मेरा परिवार” अभियान के तहत उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता तारा दत्त गुरुरानी की स्मृति में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।


इस अवसर पर बंदरलीमा-खिरचना राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तड़का भोजनालय परिसर में पौधारोपण किया गया। भोजनालय के स्वामी कुणाल खोलिया और नरेंद्र खोलिया ने लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दुर्गा मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता मदन भट्ट, दीपचंद जोशी तथा गौरव पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  700 दिन, 1 लाख पौधे और एक मिशन: हिमालय बचाने की मुहिम में जुटे दिनेश गुरु रानी


दिनेश गुरु रानी ने बताया कि 3 जुलाई 2024 से शुरू हुआ यह पौधारोपण अभियान 15 जुलाई 2026 को अपने दो वर्ष पूरे कर लेगा। इस अवसर पर 15 जुलाई को बृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही 2 जुलाई से 15 जुलाई तक स्वर्गीय तारा दत्त गुरुरानी की स्मृति में चलाए जा रहे विशेष अभियान का भी समापन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिलों का भुगतान नहीं होने पर दिसंबर माह से हड़ताल में जाने की चेतावनी. .


उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम (KMVN) और गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के परिसरों में भी पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

To Top