उत्तराखण्ड

बड़ी खबर: बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन शोक की लहर

उत्तराखंड: मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है आपको बता की विधायक सरवत करीम अंसारी का जन्म मंगलौर कस्बे में हुआ था और 1987 में उन्होंने नगर पालिका का चुनाव लड़ा यहीं से उन्होंने अपनी राजनीतिक की शुरुआत की थी।

विधायक सरवत करीम अंसारी 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। वही 2002 और 2007 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाँव लड़े लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाएं,  लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं और 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाँव लड़े और विधायक बने वही 2017 में उन्हें  हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी फेसबुक/इंस्टाग्राम आई0डी0 बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार

लेकिन उन्होंने अपना संघर्ष नहीं छोड़ा और 2022 में पुनः बसपा से चुनाव लड़े और विधायक बने। वही उनके निधन की खबर से कस्बे में गम का माहौल है तमाम समर्थक उनके कैंप कार्यालय पर इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं समर्थकों में एक गम का माहौल है।

To Top