पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में, 18 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंग बनाकर एक राय होकर अपने अनुचित आर्थिक/ भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से शेयर मार्केट पर निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रूपयों की धोखाधड़ी जैसे अपराध कर लोक व्यवस्था को अस्त व्यस्त करने पर, कोतवाली पिथौरागढ़ में 2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 18.04.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट हिमांशु पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रकाश उपाध्याय पुत्र भुवन चन्द्र उपाध्याय उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम रजगोड़ा खोली, कन्यूरा पट्टी/पो0 भातड़ तहसील डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ को थल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया (इन्स्टाग्राम) पर युवती की फर्जी आई0डी0 बनाकर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित कर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

अभियुक्त प्रकाश उपाध्याय उपरोक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास निम्न है

1-FIR NO 109/2021 धारा 420/406/506/120B IPC व 3 UPID Act,

2-FIR NO 246/2021 धारा 420/120B IPC,

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सोमवार को मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

3-FIR NO 247/2021 धारा 420/506/120B IPC,

4-FIR NO 248/2021 धारा 420/120B IPC,

5-FIR NO 249/2021 धारा 420/506/120B IPC 

6-FIR NO 24/2021 धारा 420/120B IPC थाना बेरीनाग ।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का हमला, आधी रात को गोठ में हमला कर 15 बकरियों को बनाया निवाला।  बकरियों को बचाने की कोशिश कर रहे व्यक्ति पर भी किया हमला

पुलिस टीम में शामिल SHO हिमांशु पन्त,हे0का0 प्रदीप गिरी,का0 जगमल सिंह, होमगार्ड कुन्दन राम शामिल रहे।

To Top